बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ शाखा बस्ती के आम सभा की बैठक में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई समारोह प्रेस क्लब सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय की अध्यक्षता में संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सुरेश चंद्र बैसवार ने कहा कि शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है। उन्होंने अधिकारों के लिये एकजुट होकर संघर्ष पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का हक है। जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के ग्रेजुएटी के लिए संघ ने अथक प्रयास करके कर्मचारियों की ग्रेजुएटी निर्गत करवाई है। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन उपस्थ...