मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी ,विधि संवाददाता। अधिवक्ता वर्ग समाज के आईना है,वह समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में सहयोग करने की भूमिका निभाता है। इसमें आल इंडिया लॉयर्स यूनियन प्रमुख भूमिका निभाती रही है तथा आगे भी निभायेगी । उक्त बातें आल इंडिया लॉयर्स यूनियन के सातवां जिला सम्मेलन में वक्ताओं ने कही। एआईएलयु का सातवां सम्मेलन रविवार को ग्यारह बजे जिला विधिज्ञ संघ स्थित कैफी मेमोरियल हॉल में हुआ। एआईएलयु के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र राय ने कहा कि आज के परिवेश में संविधान को बचाना कठिन विषय हो गया है। राजनीतिक पार्टियां इसका धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रही है। न्यायपालिका मौन है जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है । जिस तरह अजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं ने अहम भूमिका निभाई थी उसी तरह आज वकिलों को आगे आने की जरूरत है। सरकार से नये वकिलों को स्...