बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम एवं एसआईआर के तहत निरंजनपुर में चौपाल लगाई। मनरेगा बचाओ संग्राम की कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा को कमजोर करने की साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से 9837010606 नंबर डायल कर वीरामजी का विरोध कराया। उन्होंने कहा जब तक मजदूरों को पूरा काम पूरा भुगतान और सम्मानजनक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक यह आंदोलन गांव-गांव चलाया जाएगा। प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष कोऑर्डिनेटर एसआईआर ओमकार सिंह ने कहा एसआई आर में शुरू से ही गड़बड़ हो रही है, जहां लोगों को दो-दो फार्म देने थे वहां एक ही फॉर्म दिए गए हैं। वीरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजेश कुमार भगवान दास, कुं...