बलिया, जुलाई 31 -- बलिया। प्रयागराज विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व इण्डियन पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा है कि देश में छात्रों व युवाओं के सवालों को हल करने के लिए एक जवाबदेह सरकार हो। जंतर-मंतर में हुए आंदोलन में जवाबदेह सरकार का सवाल उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य व पेंशन और भूमिहीनों को आवासीय जमीन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार की जवाबदेही है। वह शुक्रवार को नगर के एक होटल में छात्र नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

संविधानिक अधिकारों की गारंटी उन्होंने कहा कि इन सवालों को हल करने के लिए संसाधनों को जुटाया जा सकता है, इसके लिए कारपोरेट घरानों पर संपत्ति व विरासत कर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने रोजगार सामाजिक अधिका...