प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग की मासिक बैठक बुधवार को रामबाग स्टेशन परिसर में हुई। अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि 69 लाख पेंशनरों के अधिकारों की उपेक्षा हो रही है, जबकि इन्हीं के योगदान से देश आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने पेंशनरों के लिए 20 प्रतिशत अंतरिम राहत, 8वां वेतन आयोग और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। पेंशनरों ने 15 दिसंबर को होने वाले धरने का समर्थन करते हुए नारेबाजी की। बैठक में योगेंद्र कुमार पांडेय, आरएन तिवारी, डीएन पांडेय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, सीबी मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...