शामली, मई 2 -- शामली। मंडी क्षेत्र स्थित ईफको किसान सेवा केंद्र पर खाद वितरण के दौरान अधिकारी के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सात दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।पीड़ित अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 23 अप्रैल को कांधला थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी किसान अपने पांच साथियों के साथ ईफको किसान सेवा केंद्र पर पहुंचा था। आरोप है कि उसने लाइन तोड़कर कार्यालय में घुसते हुए अधिक खाद देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि घटना के कारण सरकारी कार्य बाधित हुआ था। मामले में नामजद तहरीर शहर कोतवाली में दी गई थी, लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं ...