फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए एक नई पहल शुरू की जा रही है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने ऐसी योजना तैयार की है, जिसके तहत सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारी छात्रों के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। ये अधिकारी विद्यालयों में जाकर अपने अनुभव साझा करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं व करियर विकल्पों को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला उपायुक्त, एसडीएम भी हिस्सा रहेंगे। योजना के अनुसार प्रत्येक अधिकारी को महीने में कम से कम एक बार किसी न किसी राजकीय विद्यालय में जाना अनिवार्य होगा। इस दौरान वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे, उन्हें अपने करियर की यात्रा के बारे में बताएंगे और चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां देंगे। शिक्षा विभाग का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.