हरदोई, मई 16 -- शाहाबाद। तहसील शाहाबाद सभागार में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें। कार्यालय में फरियाद लेकर आने वाले आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करायें तथा भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना से गरीब पात्र लोगों को लाभान्वित कराएं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगो व लेखपालों को निर्देश दिये चकरोड व अन्य सरकारी तथा गरीबों की अवैध रूप से कब्जा की गयी भूमि चिन्हित करें। पुलिस के सहयोग से खाली कराये तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करायें। विद्युत संबंधी शिकायतों...