लखीसराय, दिसम्बर 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक एवं एसी-डीसी बिल मिलान समीक्षा बैठक का आयोजन ओम के उच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों के लंबित एसी डीसी बिलों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागीय प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित कर्मी अपने-अपने विभागों में लंबित एसी बिलों का समुचित मिलान कर निर्धारित समयावधि में डी सी बिल उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को कदापि स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक विभाग को अपनी प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के निष्पा...