कन्नौज, अप्रैल 18 -- सौरिख के ज्ञानोदय नगर निवासी अनुज कुमार दुबे व प्रीति दुबे के पुत्र हर्ष दुबे ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। हर्ष की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर्ष की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन ने उन्हें यह सफलता दिलाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। टापर छात्र हर्ष दुबे का कहना है कि वह फिलहाल पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उनका मानना है कि मजबूत शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है। उनका कहना है कि वह अधिकारी मां समाज की सेवा करना चाहते हैं। हर्ष की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...