मथुरा, अप्रैल 7 -- यूपीपीसीएस परीक्षा में सफल होकर असिस्टेंट कमर्शियल टैक्स अधिकारी बनी अनुराधा सिंह के पहली बार मायके जैंत आने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। अनुराधा और उनके पति आकाश का ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी एवं फूल-मालाओं से अभिनंदन हुआ। थाने से भसोरा मोहल्ला तक उनका चांदी के मुकुट पहनाकर जगह-जगह सम्मान हुआ। पूर्व प्रधान जगन्नाथ प्रसाद सिंह एड. की पौत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. मुकेश प्रताप सिंह की पुत्री अनुराधा ने अमरनाथ विद्याश्रम से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर जीएलए विवि से बीटेक तथा जामिया मिल्लिया विवि से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ उन्होंने तैयारी की। इसमें चाचा उमेश प्रताप सिंह एवं नरेश प्रताप सिंह का सहयोग मिला। उनके पति आकाश सिंह मैकेनिकल इंजीनियर हैं। इस दौरान कुंवर नरेंद्र सिंह, सुक्खीराम शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.