मेरठ, मार्च 20 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र में खुद को अधिकारी बताने वाले ठगों ने एक सेवानिवृत्त फौजी को झांसे में लेकर 9 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़ित गजपाल सिंह निवासी आर्मी कॉलोनी, कंकरखेड़ा ने बताया कि 12 मार्च को उनके मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से एक सिम लेकर आपराधिक गतिविधि की गई है और उनके खिलाफ केस दर्ज है। इसके बाद उन्हें दूसरे नंबर पर संपर्क करने को कहा गया, जहां खुद को एटीएस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन जांच और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर उनकी व्यक्तिगत जानकारी जुटा ली। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने 13 मार्च को 7 लाख रुपये और 16 मार्च को करीब दो लाख से ज्यादा रुपये आरटीजीएस के माध्यम से बता...