फरीदाबाद, मार्च 15 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में ठगों ने लोगों को झांसा देकर 59 हजार रुपये की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने मामले की शिकायत साइबर अपराध पोर्टल और पुलिस को दी है। शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक , सुभाष कॉलोनी निवासी आशीष जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके एक दोस्त के व्हाट्सएप नंबर से आरटीओ चालान से संबंधित एक लिंक आया था। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 24 हजार 226 रुपये की ऑनलाइन लेन-देन कर ली। घटना का पता चलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। उनकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज की गई है। दूसरे मामले में तिरखा कॉलोनी निवास...