अधिकारी बंदियों के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव
लखनऊ, मार्च 19 -- राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य ब्रजभूषण ने कहा जेल अधिकारी न केवल विधि के संरक्षक हैं, बल्कि उनके पास बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एवं अवसर भी है। डीजी कारागार पीसी मीना के निर्देशन में जेल मुख्यालय में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सहयोग से आयोजित ह्यूमन राइट्स इन प्रिजन एडमिनिस्ट्रेशन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन गुरुवार को सहभागी अधिकारियों को प्रमाण पत्र दिये। इस मौके पर डीआईजी एससी शाक्य,एआईजी धर्मेंद्र सिंह, डीआईजी प्रदीप गुप्ता, पीएन पांडेय, डॉ. रामधनी व वरिष्ठ अधीक्षक रंग बहादुर पटेल समेत अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.