काशीपुर, मई 2 -- काशीपुर, संवाददाता। गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी होने के बाद प्रदेश में 11 मई से गन्ना सर्वेक्षण कार्य शुरू होगा। गन्ना विकास एवं सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष ने अधिकारियों से गन्ना सर्वेक्षण कार्य समय से और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। शनिवार को गन्ना आयुक्त कार्यालय सभागार में गन्ना विकास एवं सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि प्रत्येक गन्ना किसान के गन्ने का सर्वेक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए और इस कार्य में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। यह भी पढ़ें- गन्ना विभाग ने जिले में शुरू किया जीपीएस सर्वे आयुक्त ने कहा की किसी भी किसान का गन्ना क्षेत्र सर्वेक्षण से न छूट पाए। सर्वे के दौरान किसानों की गन्ना...