अधिकारी पर मार पीट का आरोप
सोनभद्र, जून 8 -- शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल बीना परियोजना के एक कार्यालय में तैनात अधिकारी पर बोलेरो चालक को पीटने का मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। औड़ी मोड़ अनपरा निवासी संजय कुमार खरवार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अधिकारी वाई.कें तिवारी द्वारा किसी बात को लेकर चालक को लात थप्पड़ों से जमकर मारापीटा। जाति सूचक गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.