बेगुसराय, फरवरी 22 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। धान खरीद की अद्यतन स्थिति को जानने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. रिजवान अहमद ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पैक्स गोदाम का दौरा किया। धान क्रय केंद्र पहुंचे अधिकारी ने गोदाम इंचार्ज से प्रखंड में धान खरीद पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अधिकारी के समक्ष बीसीओ एवं पैक्स अध्यक्ष ने उनसे धान उठाव नहीं होने की शिकायत की। कुम्हारसो पैक्स अध्यक्ष आभाष कुमार झा ने कहा कि धान में चूहा लग गया है। अगर समय रहते इसका उठाव नहीं किया गया तो पैक्स को नुकसान हो सकता है। इस पर अधिकारी ने अतिशीघ्र धान उठाव का आश्वासन दिया। उन्होंने गोदाम इंचार्ज को रोस्टर के मुताबिक किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों से धान खरीद करने के लिए जरूरी कागजात प्रस्तुत किये बगैर धान खरीद न करने की सख्त हिदायत भी दी। मौके पर बीसीओ वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.