नई दिल्ली, फरवरी 18 -- यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान बुधवार को जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पर अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर मुद्दा उठाया गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर सख्त निर्देश दिए। स्पीकर महाना ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें। उनकी बातों को तत्काल या यथाशीघ्र रिस्पॉन्स दें। अधिकारियों का आचरण संवैधानिक व्यवस्था अनुरूप नही है। इस सदन के सदस्यों को अधिकारियों द्वारा समुचित सम्मान देना अधिकारियों का संवैधानिक दायित्व है। इससे पहले मंगलवार को भी विधानसभा में विपक्ष ने अधिकारियों का मामला उठाया था। विपक्षी सदस्यों ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष की पीठ से निर्देश के बाद भी अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं। इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा था कि इसको बर्दाश्त नहीं किया ज...