अधिकारी खुद को जनता का सेवक समझकर पूरी निष्ठा से करें काम : राज्यपाल सैयद अता हसनैन
गया, अगस्त 17 -- सरकारी सेवा केवल पद, अधिकार और सुविधाओं का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद अधिकारियों को हमेशा स्वयं को जनता का सेवक समझकर कार्य करना चाहिए। यह बातें बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सोमवार को बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में 70वीं बीपीएससी के 18 सौ नवनियुक्त अधिकारियों के लिए बिपार्ड की ओर से आयोजित फाउंडेशन कम इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहीं। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी सेवा में प्रवेश करने वाले अधिकारियों की प्राथमिकता आम नागरिक की अपेक्षाओं व समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होना चाहिए। संवेदनशील, ईमानदार और जवाबदेह प्रशासन ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.