मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के कंपनीबाग रोड स्थित एक अधिकारी के आवास के पास नशे में हंगामा कर रहे नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। उसकी पहचान ब्रह्मपुरा के दिलीप सहनी के रूप में हुई है। नगर थानेदार अनुज कुमार ने बताया कि कंपनीबाग के पास गश्ती के दौरान सूचना मिली कि शराब के नशे में हंगामा कर राहगीरों को परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.