हाथरस, फरवरी 7 -- सासनी। सरकार एक ओर जहां सरकारी कर्मचारियों के मान-सम्मान और उनके कार्यक्षेत्र को लेकर कड़े नियम बनाती है, वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी आज भी साहब' वाली मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ताजा मामला स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां एक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से अपनी निजी कार साफ कराने का मामला प्रकाश में आया है।ड्यूटी छोड़ साफ कर रहे थे गाड़ी। शासन के आदेशानुसार किसी भी अधिकारी के निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार नहीं लिख सकते, साहब ने सभी नियमों को ताख पर रखकर गाड़ी के पीछे मोटे अक्षरों में उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ थी, तब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वार्ड या ओपीडी में तैनात हो...