लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।साइबर जालसाजों ने टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी योगेंद्र कुमार का मोबाइल हैककर उनके खाते से 10 लाख रुपये उड़ा दिए। जालसाजों ने खातों से तीन बार में रकम उड़ाई और पश्चिम बंगाल के बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तफ्तीश कर जालसाजों के खाते फ्रीज कर दिए। 40 दिन में पुलिस ने सारी रकम वापस करा ली। डूबी हुई रकम वापस होते ही योगेंद्र की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने पुलिस टीम की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून अपराध अपर्णा कुमार के मुताबिक पीड़ित योगेंद्र कुमार अर्जुनगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 फरवरी को योगेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से तीन बार में 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.