सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज़गी जताते हुए राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने साफ कहा कि अधिकारी आरटीआई अधिनियम का अच्छे से अध्ययन करें एवं सूचना का समयबद्धता के साथ जवाब दें। उन्होंने बताया कि सूचना आयोग द्वारा 2 वर्षों में 50 हजार से ज्यादा मामले निस्तारित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में राज्य सूचना आयुक्त द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति सूचना मांगता है तो उसका निर्धारित समय के अंदर जवाब जरूर दिया जाए। यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार व लापरवाही पर प्रहार, चौकीदार समेत दो बर्खास्त साथ ही यदि प्रकरण आपके विभाग से संबंधित नहीं है तो 5 दिन के अ...