मेरठ, मई 8 -- सर्किट हाउस में गुरुवार को उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. हिमानी अग्रवाल ने महिलाओं से संबंधित मामलों में जनसुनवाई की। पुलिस से संबंधित नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, मारपीट, संपत्ति विवाद और अन्य महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले शामिल रहे। महिला आयोग सदस्या ने संबंधित अधिकारी को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। महिला आयोग सदस्या डॉ.हिमानी अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं का संज्ञान प्राथमिकता पर लेते हुये त्वरित कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन पर नाराजगी जताई विभागीय अधिकारी महिलाओं को सरकारी कार्यक्रम व योजनाओं से जोड़कर ला...