मुरादाबाद, फरवरी 28 -- तहसील बार एसोसिएशन ने शनिवार को होली से पूर्व एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। इस बीच अधिकारियों के साथ होली खेली और उन्हें रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तहसील प्रांगण में एकत्र हुए। जहां एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी, बाद में सभी पदाधिकारी जिनमें बार अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, बार सचिव सुनील कुमार सिंह आदि अधिकारियों से मिले। एसडीएम विनय कुमार सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें रंग गुलाल लगाया। इसके अलावा तहसीलदार अंकित गिरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, अभिनव सिंह आदि को होली की शुभकामनाएं दी और गुजिया आदि का लुफ्त भी उठाया। इस बीच सुनील कुमार सिंह,सुमित चौधरी, बिशन सिंह आर्य ,केपी सिंह, चौधरी विजय वीर सिंह आदि सहित भारी तादात में अध...