अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वजनगणना के पहले दिन अधिकारियों व जनता ने ब्योरा भरकर इसकी शुरूआत की। मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीएम अविनाश कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव समेत अन्य मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वजनगणना के तहत ब्योरा ऑनलाइन फीड किया। मण्डलायुक्त ने आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर अपने परिवार से संबंधित सभी आवश्यक विवरण दर्ज किए और सफलतापूर्वक आवेदन सबमिट किया। मण्डलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया मानी जाती है और इस बार इसे अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में 33 सौ ने आनलाइन की स्वगणना स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि अब ...