अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्व-गणना का कार्य
बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्व-गणना का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस अवसर पर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आम नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की यह व्यवस्था नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी एवं समयबद्ध है। इससे वे अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं। डीएम ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया से न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता आएगी, बल्कि जनगणना के आंकड़ों की गुणवत्ता और सटीकता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आम नागरिकों को स्व-गणना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.