सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश चन्द्र पांडेय ने जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों पर सीयूजी नंबर नहीं उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जनता से सीधे जुड़ने के लिए अधिकारियों को दिया गया सीयूजी मोबाइल नंबर न उठाया जाना जनहित में चिंता का विषय है। उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...