पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पूरनपुर। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जप्ती की रहने वाली नरेंद्र कौर पत्नी हरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा हैकि उसने आईजीआरएस पर एक शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने प्रशासन को गुमराह कर दिया। उक्त ने बताया कि भूमि को अकृषक घोषित किया गया है। आरोप है कि यह फर्जी नोटरी लगाकर किया गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने कोर्ट का फर्जी आदेश भी कलीनगर प्रशासन को दिखाया गया, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। आरोप है कि तहसील के एसडीएम और नायब तहसीलदार ने जमीन पर मौके पर जाकर कब्जा करा दिया गया। महिला ने उक्त मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.