मोतिहारी, जून 16 -- तेतरिया। सहयोग शिविर के तीसरे चरण में मंगलवार को तेतरिया प्रखंड के घेघवा व नरहा पानापुर पंचायत में सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें 99 आवेदन ग्रामीणों ने नल जल, शौचालय, पीएम आवास, राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन, सड़क, कृषि, जन्म प्रमाणपत्र, भूमि से संबंधित आवेदन दिया, जिसमें से 95 मामले का आन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। तीन मामला पेंडिंग में है। एक आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। शिविर का निरीक्षण विधायक श्याम बाबू यादव ने किया। शिविर में अपर समाहर्ता विभागीय जांच मोहम्मद सिबगतुल्लाह, बीडीओ अर्चना कुमारी, बीपीआरओ विशाल कुमार, सीओ परमजीत सिरमौर, समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा डॉ रबिंद्र कुमार, पशु चिकित्सा डॉ राजकुमार, राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव, मुखिया निवी देवी, पुनम देवी सहित सभी विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।...