कौशाम्बी, मार्च 3 -- रंगों का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले का पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। खासकर पुलिस अधिकारियों ने विशेष तैयारियां की हैं। एसपी और एएसपी ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी है। अफसरों ने मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। चेतावनी दी है कि कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि होली के दृष्टिगत सुरक्षार्थ जिले को 39 सेक्टर और 13 जोन में बांटा गया है। थानावार सेक्टर व जोन बनाए गए हैं। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। समन्वय बनाकर कानून का राज स्थापित रखा जाएगा। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 59 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। सर्वाधिक 13 संवेदनशीन स्थान कड़ा धाम थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.