सिद्धार्थ, मार्च 3 -- सिद्धार्थनगर। होली को लेकर शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र व सीओ मंयक द्विवेदी ने सोमवार को आबकारी निरीक्षक के साथ शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। अफसरों ने शराब लाइसेंसी दुकानों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सर्किल शोहरतगढ़ के थाना शोहरतगढ़ और कस्बा बढ़नी की शराब लाइसेंसी दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान दुकानों पर शराब की बिक्री और स्टॉक की जांच की। चेकिंग का उद्देश्य यह सुनश्चिति करना था कि त्योहार के दौरान शराब की अवैध बिक्री न हो और आम जनता को सुरक्षित रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...