बगहा, सितम्बर 26 -- बगहा। गंडक बराज से छोड़े गए पानी के कारण बगहा-2 प्रखंड के भेड़िहरी गांव के बंगाली कॉलोनी व रोहुआ टोला में शनिवार को कई घरों में पानी घुस गया। शनिवार को एसडीएम चांदनी कुमारी, एडीएम राजीव रंजन सिन्हा, सीओ वसीम अकरम व एसएसबी 65वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारियों की निगरानी में पानी से प्रभावित लोगों को राहत शिविर उच्च विद्यालय भेड़िहरी में विस्थापित कराया जा रहा है। राहत शिविर में विस्थापित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल सहित आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। प्रशासन व एसएसबी की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...