धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के 15वें दिन धनबाद रेल मंडल में सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में मंडल के अधिकारियों, रेल कर्मचारियों एवं स्वयं सेवकों ने डीआरएम कार्यालय धनबाद परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं डिवीजन के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और रेल परिसरों में भी सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस दौरान प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने, झाड़ियों की कटाई तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मानसरोवर तालाब की सफाई यह भी पढ़ें- एक दिन, एक घंटा, एक साथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए स्वच्छता को अपने जीवनशै...