लातेहार, जून 21 -- बेतला, प्रतिनिधि। मुहर्रम शांति और आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बरवाडीह प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसके लिए बरवाडीह के सीओ लवकेश सिंह, एसडीपीओ बीरेंद्र राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर मुहर्रम जुलूस मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग में कई जगहों पर ईंट, बालू, छरी आदि निर्माण सामग्री को देख घोर नाराजगी जताई। साथ ही संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण सामग्री को मार्ग से अविलंब हटाने का सख्त आदेश दिया। साथ ही आदेश की अनदेखी करने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर हुई बैठक में कड़ी हिदायत दीं मौके पर सीओ लवकेश सिंह ने कहा कि आम सड़क को अवरुद्ध करना न सिर्फ सामाजिक, बल्कि कानूनन अपराध है। वहीं अधिकारियों...