फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- पुलिस विभाग द्वारा बालिकाओं,महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह, सीओ महिला चंचल त्यागी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही महिला बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विधिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही महिला बंदियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया और किसी भी प्रकार की समस्या होन...