फिरोजाबाद, मार्च 28 -- फिरोजाबाद, जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारियों ने गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अधिकारियों ने गौवंशियों के लिए पानी और हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखने एवं बीमार होने पर तत्काल उपचार कराने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने विकास खंड टूंडला और मदनपुर क्षेत्र में आने वाली कई गौशालाओं का सघन निरीक्षण किया गया। मदावली गौशाला के साथ अस्थाई गौशाला जटई, गौशा आश्रय स्थल फटुमाई एवं मुज्जफरपुर में गौवंशियों की संख्या, चारे की उपलब्धता, पानी और छाया की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय मुजफ्फरपुर और जटई गौशालाओं में गौवंशी की संख्या का मिलान गौआश्रय पोर्टल से किया गया, जो सही पाया गया। सभी ग...