श्रावस्ती, मई 16 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कलेक्ट्रट सभागार में शनिवार को सर्राफा व्यापारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने की। इस दौरान सोनारों से सोने की ईंट व बिस्किट न खरीदने बेचने की अपील की गई। बैठक में डीएम ने सभी व्यापारियों से देशहित में स्वेच्छा से सोने की बुलियन (ईंट/बिस्किट) की खरीद बिक्री न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश प्रति वर्ष करीब 240-245 मिलियन मैट्रिक टन कच्चे तेल का आयात करता है। इस पर औसतन 130-135 बिलियन डॉलर (लगभग 11.12 लाख करोड़ रूपये) खर्च होता है। 28 फरवरी 2026 से मध्य पूर्व के देशों में युद्ध की स्थिति के कारण पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के आयात में गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ रखना सामूहिक जिम्मेदारी कच्चे तेल के मू...