बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्र में गर्भवती महिलाओं के लिए टेकहोम राशन वितरित किए जाने की जांच प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सोमवार को किया। इसमें मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले राशन सामग्री सही रूप से मिल पा रहा है या नहीं, इसकी जांच की गई। जांच के दौरान कोरैय पंचायत में बीडीओ विकास कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से टीआरएच वितरण की जांच की गई। साथ ही, वितरण पंजी, बच्चों की उपस्थिति, साफ-सफाई व बच्चों को मिलने वाले खाना को भी देखा गया। जांच में प्रखंड के वरीय प्रभारी अधिकारी सह एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने मालीपुर पंचायत, सीओ राजन कुमार ने गढ़पुरा पंचायत, बीएओ ओम प्रकाश यादव ने सोनमा पंचायत, बीपीआरओ समीक्षा झा ने रजौड़ पंचायत, आपूर्ति अधिकारी गोविंद कुमार ने मौजी हरिसि...