मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को तीनों ब्वॉयज हॉस्टलों का निरीक्षण किया। टीम ने सभी हॉस्टलों के कमरों की एक-एक कर जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने हॉस्टल में साफ-सफाई को दुरुस्त रखने को कहा।टीम में डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी और प्रो. ललन कुमार झा शामिल थे। इस दौरान डीएसडब्ल्यू ने कहा कि जिन छात्रों का नामांकन इस बार पीजी में हुआ है वे हॉस्टल के आवंटन का पत्र मंगलवार तक उनके कार्यालय में जमा करा दें। निरीक्षण के दौरान वैसे छात्र भी पहुंचे, जिनके कमरों में पिछले दिनों ताला बंद कर दिया गया था। छात्रों ने कहा कि उनका सामान कमरों में बंद है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि छात्र अपना सामान निकाल लें, लेकिन इसके बाद वे वहां से गायब हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की...