नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर छह स्थित एनईए भवन में सोमवार को जीएसटी विभाग के सहयोग से एक जागरुकता और संवाद सेमीनार का आयोजित किया गया। इसमें जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर संदीप भागिया, संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय और उपायुक्त शिव सहाय मौजूद रहे। इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाला उद्यमी हमेशा प्रगति करता है। किसी भी प्रकार के गलत कार्य करने वाले उद्यमी के लिए न तो समर्थन किया जाएगा और न ही किसी प्रकार की सिफारिश की जाएगी। इस मौके पर एनईए के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.