सराईकेला, जून 6 -- सरायकेला। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता डीसी नीतीश कुमार सिंह ने की। बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित थे। इसके अलावा सांसद, विधायक प्रतिनिधिगण, डीडीसी रीना हांसदा, शासी परिषद के सदस्य और संबंधित विभागों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान खनन कार्य से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित इलाकों में डीएमएफटी फंड से चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सरायकेला: डीएमएफटी मद से प्रभावित क्षेत्रों का होगा समग्र विकास, विकास योजनाओं की समीक्ष...