अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया
चम्पावत, सितम्बर 11 -- योगेश जोशी, चम्पावत। नोटिस एवं हियरिंग डैशबोर्ड व फोटोग्राफ सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। इस दौान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची में फोटोग्राफों के समयबद्ध सत्यापन पर की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ. नारायण सिंह ने अधिकारियों को डिजिटल प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर प्राप्त होने वाली सभी फोटो एवं आवेदनों को बिना किसी देरी के अनुमोदित किया जाना है। यहां सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह अधिकारी, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.