अधिकारियों को छुट्टी पर भेज, जांच आगे बढ़ाएं सीएम : राजेश
पटना, मई 30 -- प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग किया कि रिशुश्री से जुड़े मामले में शामिल अधिकारियों को छुट्टी पर भेजकर जांच की गति को आगे बढ़ाएं। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में राज्य के दो-दो मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं। उसमें स्व. जगन्नाथ मिश्र को केवल इसलिए दोषी बनाया गया, क्योंकि उन्होंने एक संलिप्त अधिकारी के सेवा विस्तार की सिफारिश की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस दिखाने की मंशा रखते हैं तो इन अधिकारियों को छुट्टी पर भेज जांच को गति देंगे। इससे न केवल सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति में कमी आएगी, बल्कि टेंडर माफियाओं का मनोबल भी टूटेगा। यह भी पढ़ें- रिशुश्री गिरफ्तारी प्रकरण में सम्राट सरकार का सिस्टम हिलाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.