गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सरकारी स्कूलों में शिक्षण स्तर को मजबूत बनाने, छात्रों की सीखने की क्षमता बढ़ाने और स्कूलों की वास्तविक जरूरतों को समझने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का दौरा करना होगा। अधिकारी न केवल छात्रों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे, बल्कि मेंटर की भूमिका निभाते हुए करियर मार्गदर्शन, जीवन कौशल और पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों पर भी सहयोग देंगे। विभाग का मानना है कि इस पहल से शिक्षा व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनेगी, स्कूलों में शैक्षणिक माहौल सुधरेगा और छात्रों को भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस पहल में अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। फील्ड विजिट के दौरान अधिकारी कक्षाओं में चल रहे शिक्षण कार्य, उपलब्ध संसाधनों और व...