कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- करारी के मीरापुर गांव में पुलिस व प्रशासन को चुनौती देने वाली घटना हो गई। एडीएम के निर्देश पर जांच को पहुंची नायब तहसीलदार ने मौके से रास्ता खाली करवा कर वापस चली आई। इसके बाद विपक्षियों ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इससे सदमे में आए पीड़ित की मौत हो गई। इस खबर मिलते ही मौके पर देर शाम एएसपी, सीओ के साथ पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छोटी मीरापुर गांव निवासी जगदीश उर्फ ननकू लाल यादव (62) के घर के सामने से खड़ंजा मार्ग गया हुआ है। इस रास्ते पर पड़ोसी ने ही कब्जा कर लिया है। सरकारी रास्ता पर कब्जा होने से जगदीश व उसके परिजनों को आवागमन में दिक्कत होती थी। इसकी वह लगातार शिकायत कर रहे थे। हाल ही में जगदीश ने एडीएम से शिकायत की थी। एडीएम ने नायब तहसीलदार मधु जैन को कार्रवाई का निर्देश दिया ...