रांची, अप्रैल 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा विधायक मंजू कुमार और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के बीच हुई एक मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ अधिकारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति सम्मानजनक नहीं दिखता, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की गरिमा बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि वे जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं।मरांडी ने यह भी कहा कि यदि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बेहतर नहीं होगा, तो इसका असर आम जनता पर पड़ सकता है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.