नई दिल्ली, मार्च 19 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को हटाए जाने पर गुरुवार को चिंता जताई। उन्होंने इस मामले में उच्चतम स्तर के राजनीतिक दखल का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग (ईसी) की तीखी आलोचना करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता ने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई 'संस्थानों का व्यवस्थित राजनीतिकरण' और 'संविधान पर सीधा हमला' है। विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा के तबादले तथा डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को हटाने समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादलों के आदेश दिए। बुधवार को निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ अधिकारियों के नए फेरबदल का आदेश दिया, जिसमें...