मुजफ्फर नगर, जुलाई 4 -- छपार। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की, अधिकारियों के आश्वासन पर संगठन का चार जुलाई को होने वाला प्रदेश व्यापी रेल रोको आंदोलन स्थागित हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 35 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौपा।भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने चार जुलाई को प्रदेश व्यापी रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। दोपहर में छपार थाना परिसर में एसडीएम सदर प्रवीण कुमार व सीओ सदर विनय कुमार से पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्ता की, जिसमें 35 मांगो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और काफी मुद्दों का समाधान कराया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने जनपद में यूरिया कि किल्लत से किसान परेशान समे...