लखीमपुरखीरी, जुलाई 13 -- गरीब मजदूर किसान पार्टी ने चकबंदी विभाग में कथित भ्रष्टाचार गायब पत्रावलियों और फर्जी आदेशों के विरोध में 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा संबंधित मामले में मौके पर पहुंचकर वार्ता करने और शीघ्र समाधान का आश्वासन देने के बाद लिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बंदोबस्त हरेला निवासी गुरदयाल सिंह के प्रकरण में सहायक चकबंदी अधिकारी मौके पर पहुंचे और विस्तृत बातचीत की। अधिकारी ने मामले का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन का सम्मान करते हुए 13 जुलाई को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन स्थगित किया जा रहा है। हालांकि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गरीब मज...